फल एवं खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
घुघली के भिटौली में दो दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 30 युवक-युवतियों ने लिया प्रशिक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राजकीय फल संरक्षण केंद्र, महराजगंज की ओर से विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत भिटौली में दो दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से 8 अक्टूबर 2026 तक चला, जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को फल एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही तैयार उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, पैकेजिंग तथा स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कुल 30 बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न खाद्य प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई, जिससे वे सीखी गई विधियों का आगे भी अभ्यास कर सकें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रशिक्षणार्थियों ने रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




