ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैचा में विगत दिनों हुई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चले कि विवाहिता की उसके घर में ही फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। तत्काल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया था।पनियरा पुलिस सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिले विवरण के अनुसार गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर बड़ा टोला निवासी हेवन्ती देवी पत्नी स्व. रामाज्ञा प्रसाद ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पंकज लता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खेंचा निवासी इन्देश पुत्र रामशरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पंकज लता के पति इन्देश, सास रीता और ससुर रामशरन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे,तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
तहरीर के मुताबिक मृतका की जेठानी बन्दनी भी दहेज के लिए प्रताणित करती थी। मृतका की मां के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इन्देश, सास रीता, ससुर रामशरन और जेठानी बन्दनी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!