ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सेवा 2026

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज में अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में सीएचसी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सफाईकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. वसीम, लैब टेक्नीशियन संधप्रिय गौतम तथा फार्मासिस्ट (ट्रेनिंग) दिवाकर जयसवाल, हुसैन, नीतिश कुमार एवं अमित कुमार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग प्रदान किया गया, एवं स्वच्छ भारत मिशन से अभय गुप्ता ( प्रोजेक्ट एनालिस्ट्) उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्यजीवन को बढ़ावा देना है। स्वच्छता योद्धाओं का स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता!




