ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

कृष्ण गोपाल जायसवाल बने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

महराजगंज में कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं जायसवाल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बिनोद राय ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे कृष्ण गोपाल जायसवाल ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वह छात्र संघ के कोषाध्यक्ष रहे। इसके बाद सभासद, स्थानीय निकाय जिला संयोजक, भाजपा जिला महामंत्री और राष्ट्रीय परिषद सदस्य सहित संगठन के विभिन्न दायित्व संभाले। बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

उनकी संगठनात्मक सक्रियता और क्षमता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए आगे बढ़ाया। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, गौतम चौधरी, दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, रमेश वर्मा, अमरनाथ पटेल और राजीव द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!