ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अवैध असलहे से चली गोली, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत; तीन दोस्त पुलिस हिरासत में

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर बुधवार की रात अवैध असलहे से अचानक चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार (17 सितंबर) रात करीब 08:40 बजे की है। जीशान नाम का युवक अपने तीन दोस्तों के साथ समरधीरा चौराहे पर स्थित एक अंडे की दुकान पर बैठा था। जांच में सामने आया कि जीशान के पास एक अवैध पिस्तौल और कारतूस था, जिसे उसके दोस्त देख रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से हथियार संभालते समय अचानक गोली चल गई, जो सीधे जीशान को जा लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जीशान की मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद तीनों दोस्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

एस पी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अवैध असलहे के साथ लापरवाही बरतने के कारण गोली चलने की बात सामने आई है। उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई है। मौके पर मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!