ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया।

विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार परेशान है और राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि अनुसूचित समाज राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुकदमे से राहुल गांधी की लोकप्रियता और बढ़ रही है।

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद सिंह बबलू ने भी मुकदमे का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किया, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया। प्रदर्शन में गोपाल शाही, नूर आलम, अम्बरीष शाही, अफजल अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!