ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया

30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक; डीएम ने जनपदवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार की उपस्थिति में प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना की तैयारियों, स्वगणना प्रक्रिया और जनपद में संचालित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध कराने और जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का कार्य संचालित किया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जनपद में कुल 5,543 प्रगणकों और 916 पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें 10 प्रतिशत कार्मिक आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वगणना के दौरान निर्धारित सभी 40 प्रश्नों के उत्तर यथासंभव सही-सही दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। इनका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य से नहीं किया जा सकेगा और इन्हें न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। जनगणना संबंधी सूचनाएं सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के दायरे से भी बाहर हैं। ऐसे में नागरिक बिना किसी संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के अंतर्गत जनपद में स्थायी एवं अस्थायी रूप से निवास करने वाले सभी व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इसके साथ ही बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों की गणना भी सुनिश्चित की जाएगी। नेटवर्क शैडो क्षेत्रों में स्वगणना के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में प्रगणक नहीं पहुंचते हैं तो संबंधित नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1855 पर सूचना दे सकते हैं। स्वगणना के दौरान विभिन्न थीम आधारित दिवसों का भी आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य में जनकल्याणकारी नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्ययोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!