Uncategorized
एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक संदीप कुमार चौधरी,हे.का. अरुण कुमार,का. धर्मवीर सिंह एवं का. आदर्श सिंह की टीम ने थाना क्षेत्र की ग्रामसभा परसामीर निवासी 34 वर्षीय अफजल पुत्र असलम को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट /सिविल जज (प्रवर खंड) द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
प्रमोद कुमार मौर्य




