संत शिरोमणि रविदास महान व्यक्तित्व के धनी थे:ज्ञानेंद्र सिंह विधायक

पनियरा ( महराजगंज)।(न्यूज पैच)। संत शिरोमणि रविदास महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जीवन के आदर्शो को अपनाकर चलने वाले व्यक्त की समाज में एक अलग पहचान होती है। ये बातें संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा लेकर क्षेत्र के कई गांवों में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पनियरा के भाजपा विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कही।
उन्होंने भाजपा के योगी सरकार की जमकर तारीफ की। श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े नौ लाख लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी दिया है। कही कोई आरोप नहीं लगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिजली सपा सरकार में एक हफ्ता दिन, एक हफ्ता रात में मिलती थी।अब गाँवो में 18 घंटे, नगर पंचायत में 20 घंटा और जिला मुख्यालय पर 23 से 24 घंटा बिजली मिल रही है। योगी जी से बड़े योगी मोदी जी है वह सात साल हिमालय पर रहे हैं।
भाजपा सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास।इसको साकार करके दिखाया। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है।वह भाजपा सरकार में चलती रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख संघ के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, सच्चिदानंद पासवान,वीरेंद्र सिंह प्रधान,मंडल अध्यक उमेश कुमार प्रजापति,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार शर्मा,राजेश पाल, राजेश्वर मद्धेशिया, अखिलेश जायसवाल, सूर्यभान,जनार्दन सिंह,नरसिंह,राम लखनचंद व अरविंद पासवान सहित काफी तादात में नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




