सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विद्यालय में हुवा टीकाकरण

पनियरा( महराजगंज)।(न्यूज पैच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा के तत्वावधान में पनियरा इण्टर कालेज ( मन्नान खां विद्यालय) में मंगलवार को एच.पी.बी.( गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव हेतु वैक्सीनेशन हवा। इसके पूर्व महिला चिकित्सक डॉ नाहिदा हुसैन ने छात्राओं को उक्त बीमारी के बारे में विस्तार से समझाया। बालिकाओं ने रुचि पूर्वक उनकी बातों को गौर से सुना।
इस अवसर पर डॉ एहसान ने छात्राओं को उक्त टीका का को अधिक से अधिक संख्या में लगवाने के लिए प्रेरित किया।वहीं पर विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने भी सभी छात्राओं को उक्त टीका लगवाने लाभ से अवगत कराते हुए टीकाकरण कराने की अपील किया। अंततः टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ सत्येंद्र कुमार, प्रियंका भारद्वाज, किरन सिंह व नीलम रावत आदि उपस्थित रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




