वालटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत मिठौरा क्षेत्र के वालंटियर के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पंचायत भवन मिठौरा में किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में महिला कल्याण विभाग (हब) महराजगंज की जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती संजा देवी ने चर्चा, समूह चर्चा और केस स्टडी के माध्यम से वॉलिंटियर की भूमिका और जिम्मेदारी पर जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि समस्त वॉलिंटियर अपने क्षेत्र में बच्चों से संबंधित मुद्दा जैसे बाल विवाह, बाल श्रम,बाल तस्करी, बाल शोषण, अन्य प्रकार बच्चों से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेंगे और समय से संबंधित विभाग की सूचना हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से देंगे। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना पर जानकारी दिया जाय ।
इस अवसर पर शाखा प्रभारी सिस्टर अलविना ने वालंटियर से अपील करते हुए कही कि आप किसी भी प्रकार के बैठक में जाए या घर के अगल-बगल लोगों से बात करें तो नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय जाने के लिए जागरूक करें। बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने हेतु पहल करना है और उनके साथ मित्रवत व्यवहार करके बच्चों की सकारात्मक जीवन में बदलाव लाने के लिए कोशिश करें, जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रशिक्षण का संचालन बाल संरक्षण कार्यकर्ता आनंद कुमार ने किया जबकि बाल संरक्षण कार्यकर्ता कृष्ण मोहन ने सभी के प्रति आभार किया। प्रशिक्षण में उपस्थित पंचायत सहायक सोनी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
प्रशिक्षण में यूथ वालंटियर ने निर्णय लिया कि हम लोग बच्चों की समस्या पर कार्य करते हुए बाल श्रम, बाल विवाह मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए कोशिश करेंगे और हर हाल में सभी बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे ।
प्रमोद कुमार मौर्य




