शोक संतप्त परिवारों से मिले पंकज चौधरी, जताई गहरी संवेदना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गोपी एवं रसूलपुर पहुंचकर दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
पंकज चौधरी सबसे पहले ग्राम सभा गोपी में भाजपा कार्यकर्ता बब्बन सिंह के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा रसूलपुर में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख राम सूरत चौहान के निधन पर उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान पंकज चौधरी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, महराजगंज सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, ग्राम प्रधान रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




