ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

कारगिल विजय दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब व संयुक्त व्यापार मोर्चा के संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को रोटरी क्लब महराजगंज एवं संयुक्त व्यापार मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. एड. हमीदुल्लाह खान, संयुक्त व्यापार मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त, रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो. विन्ध्यवासिनी सिंह तथा जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. वी. त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मानवता का सच्चा सेवक बताया।

रोटरी क्लब के सचिव आत्माराम गुप्त ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी अज्ञात जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है।

शिविर में संयुक्त व्यापार मोर्चा के महामंत्री दामोदर गोयल, दीपक गुप्त, संजय गुप्ता, संदीप कुमार गुप्त, आकाश कसौधन सहित अनेक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. एड. हमीदुल्लाह खान ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य निस्वार्थ मानव सेवा है। रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति का जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

संयुक्त व्यापार मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है और प्राकृतिक आपदाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।

रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो. विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्रसेवा और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. वी. त्रिपाठी ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है और इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से ही ऐसे सेवा कार्य सफल होते हैं।

इस अवसर पर रामप्रीत गुप्त, दिग्विजय सिंह, विजय सिंह संत, डॉ. डी. के. साहनी, डॉ. राजीव मद्धेशिया, डॉ. सलीम खान, पंकज कुमार मौर्य, डॉ. तरन्नुम सुल्ताना, देवेश पांडे, डॉ. कृष्णा साहनी, विनोद कुमार गुप्ता, दशरथ गुप्ता, डॉ. साजिद अहरारी, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एस. जेड. आबदीन, रवि गोयंका, हरीकेश बहादुर सिंह, अजय कुमार अग्रहरी, बद्री विशाल गुप्ता, राममिलन चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, आकाश कसौधन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, रोटरी क्लब एवं संयुक्त व्यापार मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!