ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

सदर विधानसभा के लक्ष्मीपुर एकडंगा को मिली बडी सौगात, 3.40करोड की लागत से बनेगा उत्सव भवन, विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में शुक्रवार को लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

शिलान्यास अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर एकडंगा में बनने वाला यह उत्सव भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति गंभीर सोच का अभाव था, जबकि वर्तमान सरकार गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी इसी तरह योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि उत्सव भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों तथा अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासपरक नीतियों का लाभ अब गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सामुदायिक सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान अमेरिका प्रसाद ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्सव भवन का निर्माण गांव के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, प्रधान सच्चिदानंद मौर्य, ब्रह्मा पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख महेश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष भरत कन्नौजिया, डोमई गुप्ता, जनार्दन दास, गोलू गौड़, छोटे प्रजापति, चंदन पटेल, मुकेश कन्नौजिया, मान सिंह,राकेश अग्रहरी प्रधानाचार्य लक्ष्मीपुर एकडंगा इंटर कॉलेज सत्यनारायण प्रसाद के अलावा तमाम ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!