क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बृजमनगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

सीसीटीवी और गाण्डिव पोर्टल की मदद से खुला राज, चोरी के गहने गलाकर बनाई थी सोने की टिकिया; ऑटो, नकदी और मोबाइल बरामद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने एक संगठित अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिला अभियुक्तों और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर बनाई गई 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आई थी। दुकान संचालक नूर मोहम्मद की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही गाण्डिव (GANDIVA) पोर्टल की सहायता से संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह की सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं और योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न जनपदों के बाजारों और भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को निशाना बनाती थीं। गिरोह की कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत में उलझा देती थीं, जबकि अन्य सदस्य मौका मिलते ही कीमती आभूषण या सामान चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी अलग-अलग निकल जाती थीं और एक ही रिजर्व ऑटो से यात्रा करती थीं, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।

पुलिस के अनुसार चोरी के बाद पहचान मिटाने के लिए सोने के आभूषणों को तुरंत गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी। इसके बाद गिरोह कुछ दिनों तक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर घूमने चला जाता था, जिससे पुलिस का शक उन पर न जाए।

गिरफ्तार आरोपियों में मंजू, सरिता, सोना, कुन्ती, मंजू (राजेश की पत्नी) तथा ऑटो चालक इन्दल शामिल हैं। सभी आरोपी गोरखपुर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या यूपी-53 एलटी-7603, चार कीपैड मोबाइल फोन तथा 12,580 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों की भी जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह की मुख्य अभियुक्ता मंजू के विरुद्ध पूर्व में भी महराजगंज और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन राय, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, आरक्षी राहुल तिवारी, अरविंद खरवार, महिला आरक्षी अस्मिता पांडेय तथा खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि बाजारों और प्रतिष्ठानों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें। साथ ही दुकानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!