महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दोपहर में हल्की बारिश, उमस से बेहाल रहे लोग

मौसम में उतार चढ़ाव से बढ़ रही परेशानी, आने वाले तीन दिनों में मौसम में खराब की संभावना

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। रविवार को दोपहर में हल्की बरिश से कुछ देर गर्मी में थोड़ी राहत मिली। इसमें बाद लोग उमस से परेशान रहे। हवा की गति धीमी होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वैसे भी इन दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव लोगों की समस्याओं को बढ़ा रहा है।

बीते कई दिनों में उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी से राहत नहीं मिलने के कारण इसका असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मौसम खराब होने के आसार हैं। तेज हवा के साथ जिले में कई कई हल्की बारिश हो सकती है। बीते दिनों के अधिकतम तापमान के आंकडों पर गौर करें तो 30 से 40 के बीच में पारा रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टर समेत प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर एवी त्रिपाठी ने बताया कि उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बचाव के लिए सचेत किया जाता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हरियाणा के आसपास संकेन्द्रित वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की निचले क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश तक जा रही पूर्वी-पश्चिमी मौसमी द्रोणी से आ रही है। क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में पिछले 3 दिनों से आंधी-तूफान के साथ हुई वर्षा के दौर में 1 सप्ताह के दौरान तापमान में संभावित 5-7°C की वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है। अभी उत्तर प्रदेश में मानसून के अग्रसरण के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!