Uncategorizedक्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नहर में दूसरे दिन भी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी 

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। लगातार दो दिनों से नहर में शव मिलने से लोगों में सनसनी व पुलिस के लिए सर दर्द बनता जा रहा है। शवों का पहचान न होने से रहस्य की गुत्थी और भी गहरी होती जा रही है।

रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के पड़री नहर में एक अज्ञात शव मिला था ।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पहचान के लिए जुट गई। पुनः सोमवार के दिन सुबह बेलवा टीकर सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में एक और उतराते शव को लोगों ने देखा तथा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नहर से बाहर निकलवायी ।पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार से पूछे जाने पर कहा कि पुलिस शवों के पहचान के लिए जुटी हुई है। सोमवार को मिले शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखा गया हे । उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!