महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके आ रही थी, तभी नहर की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी के मुंडन संस्कार की तैयारियों के लिए मायके जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई निवासी धर्मेंद्र पासवान अपनी पत्नी रागिनी उर्फ रमनी के साथ उसके मायके ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के लाइन टोला जा रहे थे। मायके से लगभग एक किलोमीटर पहले धगरहवां से रजौड़ा खुर्द जाने वाली नहर की पटरी पर उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति धर्मेंद्र को मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल रागिनी को तुरंत पनियरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मायके लाया गया।

मृतका की छह माह की बेटी आराध्या का सोमवार, 8 जून को मुंडन संस्कार होना था। रागिनी इसी कार्यक्रम की तैयारी और निमंत्रण देने के लिए अपने पति के साथ मायके जा रही थीं। मृतका अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गई हैं।

इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।

आफताब आलम खान 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!