प्राण वायु का आधार है वृक्ष : डा. हरिन्द्र यादव

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस और हिंदू हृदय सम्राट गोरक्षपीठाधीश्वर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान छात्र /छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा . हरिन्द्र यादव ने कहा कि हम अक्सर पर्यावरण को केवल पेड़-पौधों, जंगलों या वन्यजीवों तक सीमित करके देखते हैं जबकि सच यह है कि पर्यावरण हमारे जीवन का वह व्यापक तंत्र है, जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, नदियां, जैव विविधता और जलवायु सब शामिल हैं। इसी तंत्र पर हमारी खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और भविष्य निर्भर करता है।
इसी साझा जिम्मेदारी और चिंता को केंद्र में रखने के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का अवसर है कि विकास और पर्यावरण को एक-दूसरे का विरोधी नहीं, बल्कि पूरक बनाकर देखना होगा। इसी क्रम में इस सदी के महानायक, हिन्दू ह्रदय सम्राट, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरन्त प्रयत्नशील, युगपुरुष, लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री उ. प्र. परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर छात्र- छात्राओं द्वारा वृक्ष लगाकर अनंत शुभकामनाओं के साथ ईश्वर सें प्रार्थना की, कि ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन, दीर्घायु, सुखी, सफल, मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।
कार्यक्रम का संयोजन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रामपाल यादव, लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, सुनील कुमार यादव,एनसीसी के कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और भारत स्काउट्स और गाइड्स के स्काउट्स, विद्यालय कर्मचारी तथा अन्य छात्र और छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




