महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने पनियरा में 71 करोड़ 81 लाख की सड़कों का किया भूमि पूजन

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा क्षेत्र में मुजुरी के पास स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने 71 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से चार सड़कों के चौड़ीकरण का भूमि पूजन किया ।

समारोह को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी योगी देश की जनता को एक परिवार मानते हैं। इसलिए सबके विकास के लिए लगे रहते हैं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के पहले प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 60 हजार पहले था अब एक लाख बीस हजार रुपए प्रति व्यक्ति हो गया है। प्रदेश में साढ़े नौ लाख नौकरी हर क्षेत्र में मिला है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में सरकार के कामों की चर्चा कर लोगों को बतायें।‌ उन्होंने कहा कि हसखोरी से चौरी सड़क मरम्मत के लिए प्रस्तावित है। बंगाल के चुनाव का परिणाम ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।‌ इससे अन्य पार्टियों के कार्यकताओं का मनोबल गिरा हुआ है।

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि 2014 से पहले सड़कों का जर्जर, स्वास्थ्य, गैस, खाद, बिजली की समस्या थी। भाजपा के शासन में अब खत्म हो चुकी है। यह तभी सम्भव हुआ है जब आप ने स्वच्छ एवं साफ सुथरी सरकार का चुनी है। सर्वाधिक विकास कार्य पनियरा विधान सभा में हुआ है।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता
रोमित रंजन गुप्ता , अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल , ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला , जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र सिंह प्रधान , राजेश उर्फ बबलू यादव , विकास प्रताप उर्फ रानू सिंह , उमेश प्रजापति , राजेश्वर मद्देशिया , विरेन्द्र निषाद , श्रवण गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र नाथ , नारद सिंह , नरसिंह सिंह , मनोज कुमार , केके दुबे ,रूपेश शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
औसाफ आलम ख़ाँ सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!