क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुइयां – कंचनपुर में देवरिया शाखा की नारायणी नहर स्थित पुल पर गुरुवार की दोपहर 12. 30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार ने घर जा रहे साइकिल सवार को वृद्ध को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँचे परिजन आनन – फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। साथ पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी।

भागीरथी (फाइल फोटो)

सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुइयां – कंचनपुर निवासी 62 वर्षीय भागीरथी पुत्र झूल्लूर गुरुवार की दोपहर करीब 12. 30 बजे कंचनपुर चौराहे से अपना कार्य समाप्त करके घर जा रहे थे। अभी वे बाहर गांव के पूर्व स्थित नहर के पुल तक ही पहुंचे थे। इसी दौरान कुइया – कंचनपुर निवासी 25 वर्षीय रोशन लाल पुत्र रामनरेश अपनी मोटरसाइकिल यूपी 56 ए एक्स 7237 से आ रहा था। पुल पर मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गयी । ठोकर लगने 62 वर्षीय भागीरथी पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँचे परिजन आनन – फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मोटरसाइकिल के चालक एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

प्रमोद मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!