
आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम निवासी एक महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर दवा कराने घर से निकली थी कि अंबेडकर तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फरेन्दा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार कराकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दी ।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 बजे वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम टोला जगदीशपुर नगर पंचायत आनंदनगर निवासी विमला देवी अपने पुत्र के साथ दवा कराने बाइक पर बैठकर घर से निकली थी जैसे ही वह फरेन्दा के अंबेडकर तिराहे पर पहुंची थी कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आकर पहिये के नीचे चली गयी और विमला देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय छेदी यादव की मौत तत्काल घटनास्थल पर ही हो गयी।
सूचना पाकर फरेन्दा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार करा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और विधिक कार्रवाई करने में जुट गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था उक्त दुर्घटना में फरेंन्दा कोतवाल योगेंद्र राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। मां की मौत अपनी आंखों के सामने देखकर लड़का बेबस होकर रोता चिल्लाता रहा घटना की सूचना पाते ही परिजन पहुंच कर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे।
रवि श्रीवास्तव




