
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार एवं कांस्टेबल के.के. मौर्य की टीम ने थाना क्षेत्र के कसमरिया निवासी 52 वर्षीय नक्षत्र पुत्र भुल्लर को गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
रवि श्रीवास्तव




