भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक के आवास पर पहुंच कर वयक्त की शोक संवेदना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के महराजगंज स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी का गत दिनों निधन हो गया था।
पंकज चौधरी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने विधायक और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि परिवार पर आया यह दुःख अत्यंत पीड़ादायक है और इसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ईश्वर की कृपा से इस कठिन घड़ी को पार करने की शक्ति अवश्य मिलेगी। पंकज चौधरी ने दिवंगत के व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक व्यवहार और परिवार के प्रति समर्पण की सराहना भी की।
इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे।




