रोटरी क्लब मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस और 22 अप्रैल को मनायेगा पृथ्वी दिवस- दिग्विजय सिंह
जिला अस्पताल में रोटरी क्लब द्वारा स्थापित होगा वाटर कूलर। रक्तदान, मां के नाम मातृत्व दिवस पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

महाराजगंज, (न्यूज पैच)। संवाददाता। शनिवार की देर शाम को रोटरी क्लब की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत रोटरी के चार्टर्ड के सामने दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के सचिव विनोद गुप्ता द्वारा पूर्व के कार्यों की समीक्षा करते हुए अप्रैल माह में होने वाले कार्यक्रमों के एजेंडे को सबके समक्ष रखा। उन्होंने प्रमुख रूप से अप्रैल माह में होने वाले कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से बताया। अप्रैल माह मे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर कार्यक्रम हेतु रोटेरियन डॉक्टर कृष्णा साहनी और डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव को कार्यक्रम का आयोजक बनाया गया है।
तेज गर्मी धूप को देखते हुए फरेंदा मार्ग पर भी वाटर कूलर स्थापित करने पर विचार विमर्श करते हुए आगामी अध्यक्ष डॉ एबी त्रिपाठी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में वाटर कूलर लगाने का सुझाव दिया गया। जिस पर सभी रोटेरियन का सहमति प्राप्त हुआ। विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाना जायेगा। उस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयोजक के रूप में रोटेरियन पंकज मौर्या जी को नामित किया गया है। रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए चार सदस्यी टीम तैयार की गई है। जिसमें मुख्य रूप से सचिव विनोद कुमार गुप्ता पूर्व सचिव देवेश कुमार पांडे, रोटेरियन अशोक चौरसिया रोटेरियन सैफुल्लाह खान को आयोजन के रूप में रखा गया है। महिला रोटेरियन को जोड़ने के लिए महिला रोटेरियन डॉक्टर कृष्णा साहनी और डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव और डॉक्टर तरन्नुम को आयोजक के रूप में रखा गया है l रोटरी क्लब के बैनर तले इनर व्हील महिला संगठन बनाने पर भी विचार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में नए रोटेरियन दुर्गेश गुप्ता को रोटरी क्लब का पिन एवं फटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव विनोद कुमार गुप्ता,पूर्व कोषाध्यक्ष डॉक्टर साजिद अहरारी, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर भारत श्रीवास्तव,आगामी अध्यक्ष डॉ एबी त्रिपाठी, भावी उपाध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर राजीव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष डॉ डीके साहनी, आगामी अध्यक्ष डॉ रश्मि श्रीवास्तव,पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, रोटेरियन अजय अग्रहरि पूर्व सचिव देवेश पांडे, रोटेरियन सैफुल्लाह खान, रोटेरियन डॉक्टर जैनुल आबेदीन,पूर्व सचिव रोटेरियन डॉक्टर कृष्णा, साहनी, रोटेरियन डॉ अमित हालदार, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मोहित मदन मद्धेशिया, रोटेरियन सद्दाम हुसैन रोटेरियन डॉक्टर परितोष सिंह, रोटेरियन अशोक चौरसिया, रोटेरियन दुर्गेश गुप्ता रोटेरियन एमपी सिंह, रोटेरियन पंकज मौर्या रोटेरियन हारून, रोटेरियन अजय अग्रहरी सहित तमाम रोटेरियन साथी मौजूद रहे।




