पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव


पनियरा( महराजगंज)। न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग के कांटी टोला में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर के पीछे स्थित आम के बागीचे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी गाँव में जंगल की आग की तरह फैल गई।मौके पर खबर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं इकट्ठा हो गई। मृतक नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक विद्यालय का छात्र था। परिजनों के अनुसार किशोर रिंकेश रात में खाना खाकर घर पर सोया था। जंगल के किनारे बसे इस टोले पर जंगली व छुट्टा अवारा पशुओं की भरमार है। रात में तीन बजे उसकी मां की नींद खुली तो बेटा बिस्तर पर नहीं था। उसने इधर-उधर तलाश किया। फिर वह घर के पीछे बगीचे में गयी तो देखा कि उसका बेटा फंदे से लटका है। वह चिल्लाते हुए शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारकर आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता गंगा पासवान की पहले ही मौत हो चुकी है। वह सात भाइयों में सबसे छोटा था। मां मीरा घर पर रहती हैं। दो भाई बाहर हैदराबाद कमाने गये है, जबकि चार घर ही रहते हैं। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह से यह पूछे जाने पर की मौत का कारण प्रथम दृष्टया क्या लगता है तो उन्होंने बताया कि यह तो पी एम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इतना पता चला है कि वह नशे का आदी था।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




