दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात युवकों ने पीटा
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरवां निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को रात्रि में अपनी दुकान बंद करने के बाद वह घर जा रहा था कि रास्ते मे उसे रोक कर तीन अज्ञात युवकों द्वारा बिना किसी कारण के गाली दिया गया जिसका विरोध करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी और जाते – जाते जान से भी मारने की धमकी भी दे गए ।
पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवां के ककरहिया टोला निवासी अनुरुद्ध पुत्र बृजेश के अनुसार पट्टे चौराहे पर बैकरी की उनकी दुकान है । बृहस्पतिवार को रात्रि में दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से वह अपने घर जा रहे थे कि सरहरवा पुल के पास 3 अज्ञात लोग अपने चेहरे को कपड़े से बांध कर खड़े थे उसकी मोटरसाइकिल को रोक दिया और गाली – गलौज देने लगे । विरोध करने पर तीनों अज्ञात युवकों ने उसे जम कर पीट दिया । पीड़ित ने पनियरा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । इस प्रकरण में नवागत थानाध्यक्ष पनियरा कृष्ण कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तहरीर की जानकारी नहीं है । दिखवाता हूँ तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट – औसाफ आलम खां सोनू




