ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज के विधानसभा पनियरा में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, बसहिया परतावल के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला कॉलेज परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बीटेक सहित तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।




