ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में एसपी को ज्ञापन देगा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में पत्रकारों एवं आम नागरिकों के साथ कथित पुलिसिया उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा। क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रेस क्लब का कहना है कि हाल ही में ठूठीबारी क्षेत्र के एक पत्रकार द्वारा कथित पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पत्रकारों में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मंगलवार सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!