ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
बीमारियों के प्रति किया जाय जागरूक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अर्बन पीएचसी गांधीनगर नगर पालिका परिषद महराजगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ डा.के.पी.सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डा. नमिता गुप्ता द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। साथ हरिकेश यादव फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों को दवा वितरित किया जा रहा था। 23 मरीज मेले में आए थे, हिट वेब के बारे सभी मरीजों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संचारी रोगों के बारे में भी मरीजों को जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय , शिल्पा एवं एएनएम कंचन सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




