नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को मिठाई बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। दीपावली के अवसर पर नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, खुशियों, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। नगर पालिका के सभी कर्मचारी परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नगर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास में उनका योगदान सराहनीय है। कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही नगर पालिका की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित होती हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेष मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सफाई लिपिक उमाशंकर, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, सफाई नायक इंद्राशन, कार्यालय सहायक संदीप सहानी, आरिफ खान, सोनू उर्फ साकिल्लाह, विनोद गौतम सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।




