सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय से की मुलाकात, जनसमस्याओं पर की चर्चा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने महराजगंज जनपद एवं सदर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है।
इस दौरान सुशील श्रीवास्तव और संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।




