ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

समान कार्य समान वेतन जैसे विसंगतियों को लेकर एनआरएचएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी 

फरेंदा।(न्यूज पैच)। संघर्ष समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में फरेंदा ब्लॉक के एनआरएचएम कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन जैसे कई बिंदुओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरने के दौरान एनआरएचएम कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में वे लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है।

धरने में आरबीएसके टीम के डॉ. अनिरुद्ध पांडे, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. आसमा तरन्नुम, दिनेश वर्मा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, केशव शुक्ला, दिलीप सिंह, काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, एलटी अंकित पांडे, ऋषिकेश कुमार गुप्ता, राम नगीना यादव, अखिलेश कुमार, हाशिम अंसारी, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. प्रज्ञा सिंह, किरन भारती, विमलेश कुमार,पूजा पांडे, रीना यादव, कार्तिक सचान, हेमलता, सुमन विश्वकर्मा, सुधा यादव, गीता,आशा वर्मा, निधि राय, ममता गुप्ता, मीरा गोस्वामी, सरोज पाल, रूबी सिंह, सविता धवल, प्रियंवदा त्रिपाठी, रीमा भारती, अंबिका यादव, पिंटू मौर्य,सुधीर सिंह, राम नगीना यादव, अंकित पांडे, अरुण सिंह, बबीता शर्मा, कंचन सिरोही,एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेनू यादव, कर्तिका सचान, प्रगति पांडे, सुमन शिवम, विभा पाल, कृष्णा मौर्य ,आकांक्षा सिरोही,पूजा पाण्डेय,सहित तमाम एनआरएचएम कर्मी मौजूद रहे।कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!