ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तेज की तैयारियां

जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का किया आह्वान, 7 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शिक्षक एमएलसी चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी रहे।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। संगठन की ओर से सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी ताकत के साथ निर्वहन करना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि महराजगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं का गौरव और बढ़ा है। जिले के सांसद पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ केंद्र सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा जिले के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना यहां के कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता का प्रमाण है।

जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी कार्य किए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को केंद्र में रखकर सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित और एकात्मता के संकल्प को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि हताशा में विपक्षी दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बहन-बेटियां पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं बेखौफ होकर अपने कार्य कर रही हैं। प्रदेश में सड़कों और रोड कनेक्टिविटी का भी व्यापक विस्तार हुआ है।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी अनुभवी और योग्य नेता हैं। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में जुटें और शिक्षक समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर से निकलने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति का जनसंदेश बनेगी। इसे ऐतिहासिक बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ाएं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सेवा ज्योति कलश यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पीसीयू चेयरमैन एवं पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। सभी ने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, चेयरमैन सतीश मधेशिया, उमेश जायसवाल, अजय मधेशिया, स्नातक एमएलसी संयोजक अमित सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव एवं प्रभाकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, अशोक तिवारी एवं फरीदा ईरम, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बाबू नंदन शर्मा, ठाकुर रौनियार एवं विष्णुदेव चौरसिया, वरिष्ठ नेता लाल चंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा कुर्सेड अंसारी, बलराम दुबे, बृजेन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!