राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालानों का होगा निस्तारण, वाहन स्वामियों से लाभ उठाने की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न लंबित वादों के निस्तारण के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालानों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
यातायात पुलिस महराजगंज की ओर से लंबे समय से लंबित ई-चालानों वाले वाहन स्वामियों को बल्क मैसेज के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। इसके साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों को फोन कर भी राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान का निस्तारण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने जनपदवासियों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके ई-चालान लंबे समय से लंबित हैं, वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर नियमानुसार उनका निस्तारण कराएं। इससे लंबित यातायात प्रकरणों के सुगम और त्वरित निस्तारण में सुविधा मिलेगी।
पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाएं।




