ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

हज-2027 के चयनित यात्रियों की दो चरणों में होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, 15 सितंबर तक प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य

महराजगंज।(न्यूज पैच)। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-10, दिनांक 1 सितंबर 2026 के माध्यम से चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश के अनुसार चयनित हज यात्रियों को दो चरणों में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस करानी होगी। पहला चरण हज यात्रा के लिए चयन के बाद और दूसरा चरण उड़ान से पूर्व कराया जाएगा।

प्रथम चरण में चयनित यात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केंद्र में जांच करानी होगी। जांच के बाद एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।

15 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा प्रमाण पत्र

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 15 सितंबर 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उसकी प्रति और जांच रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि उड़ान से पूर्व होने वाली द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के दौरान इन्हें प्रस्तुत करना होगा।

बीमारी छिपाने पर हो सकती है कार्रवाई

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मेडिकल जांच के दौरान किसी भी बीमारी की जानकारी छिपाई न जाए। जांच में अनफिट पाए जाने वाले हज यात्रियों की यात्रा निरस्त कर दी जाएगी और नियमानुसार उनकी जमा धनराशि वापस की जाएगी।

वहीं, यदि किसी यात्री द्वारा जानबूझकर बीमारी संबंधी जानकारी छिपाई जाती है और बाद में जांच में उसे अनफिट पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में जमा धनराशि जब्त किए जाने का भी प्रावधान बताया गया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद से हज-2027 पर जाने वाले सभी चयनित यात्रियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर मेडिकल स्क्रीनिंग, फिटनेस प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!