ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की विशेष कार्यशाला संपन्न, 250 से अधिक लाभार्थियों को मिला प्रशिक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाधान समिति एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में 250 से अधिक युवा लाभार्थियों के साथ जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में पंजीकृत युवा लाभार्थियों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया और व्यवसाय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने युवाओं को उद्यम स्थापित करने और उसे सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

प्रश्नोत्तर सत्र में लाभार्थियों ने योजना से संबंधित विभिन्न सवाल और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों ने समाधान किया। इस दौरान लाभार्थियों और बैंक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करते हुए ऋण प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के संबंध में जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला के दौरान तीन सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने चेक वितरित किए। साथ ही उपस्थित युवाओं को बेहतर करियर बनाने और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। योजना के तहत ऋण प्राप्त कर सफल उद्यम स्थापित करने वाले लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सरकार, जिला उद्योग केंद्र एवं बैंक के प्रति आभार जताया।

बैंकर्स को भी दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला के दूसरे चरण में जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। पूर्व बैंकर एवं एक्सपर्ट मुकेश वार्ष्णेय ने पीपीटी के माध्यम से लाभार्थियों के ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण, पोर्टल की तकनीकी प्रक्रिया और ऋण स्वीकृति में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी।

बाह्य विशेषज्ञ रनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में जिला उद्योग केंद्र, समाधान समिति और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोहरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों और वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करना है, ताकि पात्र युवाओं को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से ऋण सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि योजना युवाओं को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने और जनपद के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर एलडीएम भूपेंद्र मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार जायसवाल, असिस्टेंट कमिश्नर गुलाब चंद गोंड, सहायक प्रबंधक अविनाश कुमार पांडेय, सीनियर असिस्टेंट दिनेश कुमार वरुणा, सीएम युवा फेलो रंजीत कुमार एवं गुड़िया जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समाधान समिति के रीजनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने भी लाभार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उद्यम स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग प्रक्रिया एवं व्यवसाय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!