मां – बेटे को बस ने मारी टक्कर , दोनो की हुई दर्दनाक मौत
पतोहू व नाती को लेकर ससुर गोरखपुर गए थे दवा कराने

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बड़हरा निवासी अफसाना पत्नी अजीबुद्दीन उर्फ सोनू उम्र लगभग 30 वर्ष बृहस्पतिवार दिन में गोरखपुर मेडिकल कालेज के पास स्थित एक हॉस्पिटल के पास एक बस ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी व उसके गोद मे 24 दिन के बेटे हमजा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना पर पहुची गोरखपुर की पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया और सरकारी बस को अपने कब्जे में ले लिया । हादसे के बाद मौके पर सड़क पर जाम लग गया । घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया । पति अजीबुद्दीन सऊदी में रह कर गाड़ी चलाने का कार्य करता है । चार पूर्व वह सऊदी गया था हादसे की सूचना मिलने पर वह वापस घर आ रहा है ।
बताया गया कि जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन अपने नाती हमजा जो अभी 24 दिन का है उसकी आंख में कुछ दिक्कत हो गई थी। जिसकी दवा कराने पतोह अफसाना को बाइक से लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि सीटी हास्पीटल के पास एक सरकारी बस ने टक्कर मार दिया जिससे मां – बेटे की मौके पर मौत हो गई । और निजामुद्दीन को भी हल्की चोट आई । घटना की सूचना पर पूरे घर में कोहराम मच गया गया । पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।
मृतका के पति सउदी में रहकर कर ड्राईवरी करते है उसका आठ वर्षीय एक बेटा रेहान है । इतने बड़े हादसे की सूचना पर पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




