माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों के लिए भी 5 लाख तक का चिकित्सा की कैशलेस आदेश जारी करने पर हर्ष
सरकार के प्रति जताया आभार

पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों के लिए भी 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा कैशलेस आदेश जारी करने पर प्रदेश के लाखों माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों हर्ष व्याप्त है। 31 अगस्त को इस संबंध में कमता राम पाल द्वारा प्रदेश के सभी जिला विद्यालयों को जारी आदेश के बाद पूरे प्रदेश के माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये बातें उत्तर प्रदेष माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उमेश द्विवेदी गुट के प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने प्रेस विज्ञप्ति में कही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय ने यह साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती है।सरकार के इस निर्णय ने अपने नारे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक कर दिया है। बताते चलें कि भाजपा सरकार ने कुछ महीनों पहले प्रदेश के लाखों राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यो के लिए उक्त योजना लागू की थी। तब माध्यमिक वित्त विहीन प्रधानाचार्य व शिक्षक वंचित रह गए थे। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जी से वित्त विहीन शिक्षकों को भी इससे आच्छादित करने की मांग किया था जिसे शिक्षक दिवस के पांच दिन पूर्व ही पूरा कर वित्त विहीन शिक्षकों को तोहफा दिया है। उक्त के सम्बन्ध में जारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों (लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों) के लिए कोई उल्लेख नहीं है इससे जहां एक तरफ वित्त विहीन शिक्षकों व प्रधानाचार्यो मे हर्ष है वही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में निराशा है।
प्रदेश महासचिव श्री खां ने प्रदेश सरकार से माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी उक्त योजना में शामिल करने के मांग की है।
वित्त विहीन शिक्षकों व प्रधानाचार्यो के हक में जारी आदेश से हर्ष व्यक्त करने वालों में श्री खां के अलावा राम चंद्र यादव, हौसला शर्मा, एस.पी.सिंह, ओ.पी.सिंह, सचिन्द्र अमरनाथ केसरी,चौधरी देवीलाल,गुलाब यादव,मनोज चौरसिया, घनश्याम सिंह, नित्यानंद त्रिपाठी, मोहम्मद सैफ खां, हनुमान सिंह, कमलेश, अरुण कुमार प्रजापति,राम नारायण सिंह सहित असंख्य शिक्षकों के नाम शामिल हैं।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




