अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी
हुजूर सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की आमद की खुशी में जगह - जगह निकाले गए जुलूस

पनियरा /गांगी बाजार महराजगंज।( न्यूज पैच )।हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश व वफात की यादगार का मुस्लिमों का पर्व ईदमिलादुन्नबी ( बारावफात ) पनियरा क्षेत्र में धूम से मनाया गया । हुजूर सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की आमद की खुशी में मदरसों के छात्र / छात्राएं व मदरसे के मुदर्रिस , अभिभावक व क्षेत्रीय लोगो के साथ हाथों में इस्लामिक झंडा लिए हुए जुलूस निकाला गया । मुसलमानों ने अपने – अपने घरों में मीठा पकवान बना कर हजरत मोहम्मद साहब के नाम से फ़ातिहां कराया ।
घरों , मदरसों व मस्जिदों को सजाया गया । इसी क्रम में दारुल ओलूम अरबिया हमीदिया अहले सुन्नत पनियरा खास मदरसे से बड़े ही उत्साहपूर्वक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में जुलूस निकाला गया । इस दौरान प्रबन्धक हाशिम अंसारी , प्रधानाचार्य रमजान अली कादरी , युवा भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खान , मौलाना अशरफ अली नूरानी , नुरुल होदा मिस्बाही , कारी इकबाल अहमद नूरी मौलाना वकील , मो ईशा अंसारी , सभासद संजय निषाद , रमजान अंसारी , समाज सेवी असलम अंसारी , अम्बर खान , अरशद खान , महताब खान , असहद अंसारी , जमकाल अंसारी , अजमेर अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
इसी क्रम में हर वर्ष की भांति उत्साही युवकों द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जो नगर पंचायत पनियरा के वार्डो में गया जिसमें आगे – आगे पिकप पर लगे साउंड पर इस्लामिक नातेपाक की धुन बजती रही इस दौरान प्रमुख रूप से नईम अंसारी , सभासद जलालुलिद्दीन अंसारी , इमरान अंसारी , हैदर अंसारी , टिंकू अंसारी , काजू अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे ।
क्षेत्र के बभनौली , मुजुरी , गांगी बाजार , मौलागंज , बैजुआ , जंगल बड़हरा आदि स्थानों पर भी खूब उत्साहपूर्वक पर्व को मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से सरफराज उर्फ लल्लू खां , अजय उर्फ छोटेलाल सिंह , अनीस उर्फ सोनू खां , अरबे आलम , अकबर अंसारी , वसीम खान , समीर खान , लतीफ अंसारी , आजाद अंसारी , तुफ़ेल अहमद , सरवरे आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे । सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह मय फोर्स जमे रहे साथ ही सड़क पर जिले स्तर के अधिकारी लगातार गाड़ियों से हूटर बजाते हुए सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार को सम्पन्न कराया ।
रिपोर्ट : आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




