तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है : डा. हरिंद्र यादव
80वां स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गयी 80 फीट की तिरंगा यात्रा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को शासन की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा यात्रा -2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउटस /गाइडस के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस पर 80 फीट की दिव्य और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस दौरान छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय गौरव बढ़ाना और देश की अखंडता व एकता को मजबूत करना है। यह यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए निकाली जाती है। एनसीसी कैडेटस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड्स के छात्र / छात्राओं द्वारा देश भक्ति झांकी,पोस्टर, बैनर और देश भक्ति नारे से क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। उक्त रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर चौक छावनी से होते हुए ठेकी चौराहा से नगर पंचायत चौक होते हुए पुनः विद्यालय वापस परिसर में वापस पहुंची ।
कार्यक्रम का संयोजन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ले. शेषनाथ, ले. तुलसी प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार गुप्त तथा विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं कर्मचारी तथा अधिकांश छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




