विद्युत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ की बैठक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगरवासियों से जुड़ी बिजली संबंधी समस्याओं एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और विद्युत संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कहा कि नगरवासियों की बिजली से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बारिश के दौरान विद्युत लाइनों, पोल एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने की बात कही।
बैठक में प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, लिपिक मनोज यादव, लिपिक रमेश चंद सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।




