हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिiकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
हमले में हुई थी हजारीलाल की मौत
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त 2026 को ग्राम खड़खोड़ा थाना बृजमनगंज क्षेत्र में हजारीलाल पुत्र राजकुमार पर अभियुक्तों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। मामले में हरैया पंडित निवासी रामकुमार पुत्र तामेश्वर की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में 10 अगस्त को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. उमेश साहनी पुत्र कोइल, निवासी खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
2. रामप्यारे साहनी पुत्र रामकरन उर्फ जरलाहे, निवासी खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल ह्रदयराम यादव, संदीप गौतम, प्रवीण कुमार यादव एवं आकिब शामिल रहे।




