महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेलटिकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलटिकरा नई आबादी टोला निवासी 20 वर्षीय पंकज चौहान अपने मामा के लड़के पवन को गोबरहवा टोला छोड़ने जा रहा था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पंकज की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे की अकाल मौत से मां विद्यावती और पत्नी मनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। पंकज तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

आफताब आलम खान

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!