राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विधायक प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद ने किया शुभारंभ
बच्चों को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली है बेहद जरूरी – डॉ. एम.पी. सोनकर

महराजगंज/फरेंदा।(न्यूज पैच)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर गोविंदपुर स्थित मदरसा विद्यालय में कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 200 से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने कहा कि एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को पेट के कृमियों (कीड़ों) से बचाने की प्रभावी दवा है। इसके सेवन से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और वे स्वस्थ एवं निरोग रहते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यह दवा अवश्य खिलवाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित काउंसलर विनोद गुप्ता ने बताया कि गोविंदपुर के मदरसा विद्यालय में 200 से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उसके अलावा काउंसिल विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण कर दवा खिलावाने का कार्य एवं ईकवच एप के माध्यम से रिपोर्टिंग करवाने का कार्य किया गया l
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीपीएम शकुंतला कश्यप सीपीएम बबीता शर्मा, एआरओ प्रमोद कुमार, डीओ देवेंद्र कुमार यादव, संगिनी बिंदु देवी, एनम सविता धवल, किरन विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक इरफ़ान हाफ़िज़ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा कृमि मुक्ति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।




