गंडक-रोहिन समेत 5 नदियां खतरे के निशान से नीचे, जलस्तर में बढ़ोतरी जारी
पिछले 24 घंटे में 12.5 मिमी बारिश, तटबंध सुरक्षित बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने किया अलर्ट

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिंचाई खण्ड-2 महराजगंज द्वारा जारी बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे तक गंडक, रोहिन, राप्ती, चंदन और प्यास नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जनपद महराजगंज एवं नेपाल राष्ट्र के अंतर्गत समस्त तटबंध सुरक्षित हैं।
पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे से महराजगंज में 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में अब तक कुल 518.00 मिमी बारिश हो चुकी है। बांसी गेज B-GAP पर 106.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहां कुल बारिश 954.8 मिमी हो चुकी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। चंदन और प्यास नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई हैं। हालांकि अभी सभी तटबंध सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग, राजस्व और पुलिस की टीमें निचले इलाकों में गश्त कर रही हैं। बाढ़ चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नावों और बाढ़ बचाव सामग्री को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जलस्तर बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
……….
गंडक बैराज का डिस्चार्ज बढ़ा
गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर
खतरा स्तर: 109.670 मीटर
अधिकतम स्तर: 112.940 मीटर
वर्तमान: U/S 110.41 मीटर, D/S 107.93 मीटर
डिस्चार्ज: 1,91,200 क्यूसेक
गंडक का पानी और डिस्चार्ज दोनों में बढ़ोतरी देखी गई है।
रोहिन नदी का हाल
त्रिमुहानी घाट
खतरा स्तर: 82.44 मीटर
अधिकतम स्तर: 85.35 मीटर
वर्तमान स्तर: 80.61 मीटर
भोराबारी घाट
खतरा स्तर: 79.00 मीटर
अधिकतम स्तर: 81.75 मीटर
वर्तमान स्तर: 76.05 मीटर
रोहिन बैराज, रतनपुर
खतरा स्तर: 99.35 मीटर
अधिकतम स्तर: 101.495 मीटर
वर्तमान: U/S 99.28 मीटर, D/S 96.70 मीटर
डिस्चार्ज: 4865.2 क्यूसेक
अन्य नदियों की स्थिति
महाव नाला
खतरा स्तर: 5.00 फीट
अधिकतम स्तर: 13.70 फीट
वर्तमान स्तर: 11.00 फीट (सुबह 10 बजे)
राप्ती नदी, रेगोली
खतरा स्तर: 80.30 मीटर
अधिकतम स्तर: 82.08 मीटर
वर्तमान स्तर: 76.55 मीटर
चंदन नदी
खतरा स्तर: 101.05 मीटर
अधिकतम स्तर: 101.80 मीटर
वर्तमान स्तर: 101.25 मीटर खतरे से सिर्फ 80 सेमी नीचे
प्यास नदी
खतरा स्तर: 102.25 मीटर
अधिकतम स्तर: 103.30 मीटर
वर्तमान स्तर: 102.35 मीटर खतरे से सिर्फ 10 सेमी नीचे




