पनियरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेरे सपनों का भारत मेरे सपनों का दिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पनियरा (महराजगंज)।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्म दिवस पर सरकार व विभाग के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा व जिला नोडल राकेश कुमार मेघानी के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में सायं 7 बजे मेरे सपनों का भारत मेरे सपनों का दिया कार्यक्रम के तहत दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाया गया। लोगो ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने व स्वस्थ्य रहने की कामना किया।
क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज पनियरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेल्टिकरा, पनियरा इण्टर कॉलेज पनियरा (मन्नान खां विद्यालय), सरस्वती इण्टर कालेज इलाहाबास,वीर बहादुर सिंह इण्टर कॉलेज सोहास,श्री संतलाल इण्टर कालेज देवीपुर, दल सिंगार इण्टर कॉलेज रामपुर मंसूरगंज,चैलेंजर इण्टर कॉलेज मुजरी,नेता सुभाष कृषि सैनिक इण्टर कालेज मौलगंज सहित अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




