ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निचलौल मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल मंडल में बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से पूजित कलश लाया गया है। 29 जुलाई से प्रारंभ हुआ यह समरसता संकल्प अभियान आगामी 14 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को निचलौल मंडल में कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा मदनपुर कुटी से प्रारंभ होकर नगर पंचायत निचलौल के मुख्य तिराहे पर स्थित मां बनैलिया देवी मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद यात्रा जिगनवा वार्ड स्थित बुद्ध मंदिर, नगर पंचायत के महाशय मोहल्ला स्थित बुद्ध मंदिर, माता टिकुलहिया मंदिर, अहिरौली, बिशनपुरा तथा ओडवलिया पहुंची। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने कर्म, विचार और वाणी से समाज को जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा है। यदि समाज उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करे तो भेदभाव रहित, समतामूलक और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिषेक सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, दशरथ प्रसाद, जय सिंह यादव, अनिल कुमार, रामाज्ञा प्रसाद, घनश्याम कनौजिया, मनोज कनौजिया, शैलेश तिवारी, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!