ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

श्रावण मास में कटहरा खास शिव मंदिर पहुंचे डीएम, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। श्रावण मास एवं प्रथम श्रावणीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को जनपद के ऐतिहासिक कटहरा खास शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर, यात्री निवास एवं मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मंदिर परिसर में दुकानों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परिसर में एक शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को इसे नियमित रूप से संचालित कराने तथा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सहायक पर्यटन अधिकारी को मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने तथा मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर में जल की कमी पाए जाने पर उसमें पर्याप्त पानी भरवाने के भी निर्देश दिए, ताकि परिसर की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने भगवान शिव का विधिवत दर्शन, पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

उल्लेखनीय है कि कटहरा खास शिव मंदिर जनपद के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों में से एक है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यहां मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। परंपरा के अनुसार रात्रि 12 बजे साधु-संतों की पूजा के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए खोल दिए जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!