ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

भक्तों की मन्नते पूरी करते है भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा

बड़हरामीर स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा मंदिर का इतिहास 

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरामीर में अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा का मंदिर स्थापित है, जो क्षेत्रीय लोगों के आस्था का प्रतीक है।

इस मंदिर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए हर वर्ष महाशिवरात्रि व श्रावण मास में श्रद्धालु दूर दराज से आकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते है।और जो भी भक्त अपनी-अपनी मन्नते सच्चे मन से मांगते है। उनकी मन्नते भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा पूरी करते है। यहां के ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि बहुत पहले कुछ चोर चोरी करके यहीं पर आकर रुके और फिर चोरी का सामान आपस में बाटने लगे। उसी दौरान मन्दिर के स्थान पर स्थित एक बरगद के पेड़ से एक अजीब सी आवाज चोरों को सुनाई दी, फिर तो उन सभी चोरों के हाथ पांव डर के मारे फूल गये और चोर डरकर अपना चोरी किया हुआ सारा सामान छोड़कर फरार हो गये।

अगले दिन सुबह हुई तो कुछ ग्रामीण उधर टहलने आये। तो उनकी नजर चोरी के सामानों पर पड़ी और ग्रामीण सारा माजरा समझ गये कि चोर चोरी का सामान छोड़कर डर के मारे रफू चक्कर हो गये है। इसी बीच इन ग्रामीणों की नजर बरगद के पेड़ के जड़ पर पड़ी, तो ग्रामीणों ने देखा कि बरगद के पेड़ में से एक पंचमुखी महादेव का शिवलिंग निकला हुआ है। यह बात इस क्षेत्र में जंगल में लगे आग की तरह पूरे फैल गयी और स्थानीय लोगों द्वारा उक्त स्थान पर साफ-सफाई करके पूजा-अर्चना करने का सिलसिला प्रारम्भ कर दिया। कुछ दिन बाद ग्रामीणों के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। आज इस मंदिर की शोभा देखते ही बनती है।

स्थानीय ग्रामीण व दूर-दराज से आये हुए श्रद्धालु यहां प्रतिदिन पूजा अर्चना करते है और बाबा भोलेनाथ के समक्ष अपनी माथा टेकते है।लोगों का मानना है कि भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा सच्चे भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी मुरादें पूरी करते है।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!